कांकरोली प्रज्ञा विहार तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

  रिपोर्टिंग - पप्पू लाल कीर (राजसमंद) 

     राजसमंद। तेरापंथ सभा भवन, नया बाजार से विहार कर शतावधानी मुनि श्री संजय कुमार जी, मुनि श्री प्रकाश कुमार जी, मुनि श्री सिद्धप्रज्ञ जी ठाणा -3 कांकरोली प्रज्ञा विहार तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश हेतु पधारे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने मुनिवृन्द के साथ रैली में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुनिवृन्द के चातुर्मासिक प्रवेश के बाद प्रज्ञा विहार भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। 

     इस अवसर पर समाज जनों द्वारा मुनि वृंद का स्वागत व अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत में नीता सोनी व मनीषा कच्छारा द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष प्रकाश सोनी द्वारा मुनिवृन्द का स्वागत, अभिनंदन अपनी भावनाओं द्वारा किया गया। इस कड़ी में तेरापंथ महिला मंडल ने भी स्वागत गीत व कन्या मण्डल ने भी अपनी भावनाओं से मुनि वृंद का स्वागत किया। 

     भूतपूर्व सभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चोरड़िया, विनोद बडाला, महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष मंजू दक, सुशील बड़ाला, ख्याली लाल चपलोत, धनेंद्र महता, रेखा, कोमल बाफना, सुरेंद्र टांक आदि सभी समाज जनों द्वारा मुनि श्री के चातुर्मास प्रवेश पर अपने अपने शब्दों व भावनाओं द्वारा मुनि वृंद का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सभा मंत्री हिम्मत कोठारी ने किया। आभार सभा के उपाध्यक्ष पारस पितलिया ने ज्ञापित किया।