स्थान को लेकर जंतर-मंतर पर होगा सत्याग्रह शूरू - रामपाल जाट (राष्ट्रीय अध्यक्ष-किसान महापंचायत)

      नई दिल्ली. किसान महापंचायत द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग व तीनों कानूनों को निष्प्रभावी बनाने के लिए, जंतर-मंतर पर आंदोलन शूरू करने के लिए 19 मार्च 2021 को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया। जिसके बाद भी दिनांक 5 जुलाई तक जंतर-मंतर पर आन्दोलन के लिए स्थान की अनुमति नहीं दी गई।

     अब जंतर-मंतर पर पहुंच कर स्थान की अनुमति के लिए सत्याग्रह आंदोलन शूरू किया। यह किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के साथ 15 व्यक्तियों के साथ जंतर-मंतर, नई दिल्ली, समय -11:00 बजे सुबह सत्याग्रह अनिश्चितकालीन शुरू किया। कोविड -19 की गाइडलाइन कारण अधिक संख्या में किसानों नहीं बुलाया गया।

     सत्याग्रही हरियाणा प्रदेश से मनोज सोराण गुड़गांव, नवनीत रोज़ गुड़गांव, सत्यनारायण नेहरा खाप प्रधान, दिल्ली प्रदेश से सतीश नम्बरदार, सुरेश छिल्लर, राजस्थान प्रदेश से चेतना नन्द स्वामी, अध्यक्ष वर्ग चेतना सीकर, अकबर खान मेवाती, मुसुद्दीलाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान, रतन खोखर प्रदेश मंत्री, बत्तीलाल बैरवा प्रदेश मंत्री, नन्दलाल मीणा जिला महामंत्री जयपुर, रामधन गुर्जर अध्यक्ष चाकसू, जालूराम डोडवाडिया फूलेरा अध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण मीणा उपाध्यक्ष दूदू, कृष्ण कुमार स्वामी कोटपुतली सदस्य, रामेश्वर प्रसाद चौधरी प्रदेशाध्यक्ष युवा किसान महापंचायत।