8 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन अगस्त 11.2021 को करेगा विद्युत भवन जयपुर का घेराव

News from - राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन 

     घेराव में प्रदेश के करीब 10 हजार से अधिक कर्मचारी लेगे भाग

     जयपुर। 8 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के कर्मचारियों द्वारा बुधवार, अगस्त 11.2021 को जयपुर में विद्युत भवन का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से करीब 10 हजार से अधिक कर्मचारी विद्युत भवन पहुंचेगे।

(पृथ्वीराज गुर्जर)

     यह जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा केन्द्र का दबाव में काम कर बिजली कंपनियों का निजीकरण कर, प्रदेश की आम जनता एवं कर्मचारियों के हितो पर कुठाराघात कर रही हैं,.इससे प्रदेश के हजारों कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल हैं। इसी के विरोध मे बुधवार को, जयपुर हजारों की संख्या में संगठन के 10 हजार से अधिक विद्युत कर्मचारियों द्वारा विद्युत भवन का घेराव किया जाएगा।

यह हैं 8 सूत्री मांगेः-

     यह जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर ने बताया कि संगठन की मुख्य मांगों में एक निगम से दूसरे निगम में, समय बद्ध स्थानांतरण निति बनाने, जयपुर वितरण निगम की तरह ही जोधपुर, अजमेर व प्रसारण निगम में नियुक्ति तिथि से 2800 ग्रेड पे के आदेश प्रसारित करने,  तकनीकी कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तन करने, पांचों विधुत कंम्पनियों को तोड़कर पुनः राजस्थान विद्युत बोर्ड बनाने, सभी तकनीकी कर्मचारियों को हार्ड-ड्यूटी अलाउंन्स के रूप में बैसिक का 10 प्रतिशत देने, तकनीकी कर्मचारियों को विधुत भत्ता बेसिक का 10 प्रतिशत या विधुत फ्री देने, अप्रैल-2019 से पूर्व नियुक्त हुये हैल्पर प्रथम व हैल्पर द्वितीय जो कि 12 वीं पास है उन्हें लिपिक बनाने, निगमों में निजिकरण पर संम्पूर्ण रोक लगाते हुए तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग शामिल हैं।