सुभाष नगर पार्क में पौधे लगाए गए

 News from - Pappu Lal Keer

     भीलवाडा।  सुभाष नगर पार्क में सुभाष नगर विकास कमेटी ने 21 पौधे लगाए। श्याम सुन्दर पारिख के नेतृत्व में लगाऐ गए। 11 तुलसी के पौधे महिलाओ को वितरित किये गए। 

     जिसमें डा अजय माथुर, शिव कुमार सोनी, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, मददगार वेलफेयर फाउंडेशन के जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्दर सिंह मेहता आदि सदस्यों ने पौधा रोपन व पौधा वितरण में सहयोग किया। सुभाष नगर विकास कमेटी ने लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक पौधे लगाऐ। प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है। हमने प्रकृति को क्या दिया? इसलिए हम सबको मिलकर एक एक पेड़ लगाना चाहिए।