पार्क आज-कल फुटबाल प्रेमियो ने ले ली

News from - Pappu lal Keer 

     भीलवाड़ा। आम आदमी पार्टी के सेवा प्रकोष्ठ प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि सुभाष नगर मैन पार्क मे बड़े बुजुर्ग लोग व वार्ड वाशी स्त्री - पुरुष, मां - बहन - बेटियां पार्क मे सुबह व श्याम को घुमने फिरने आते हे। मगर वहां पर जगह आज-कल फुटबाल प्रेमियो ने ले ली है।

     कई बार अनुरोध व शिकायत दर्ज करवाई गई मगर वहां पर कोई भी कार्रवाई नही की गई है। शिकायत दर्ज नगर परिषद में, शहर सभापति, एसपी व सुभाष नगर थाना कार्यालयों मे भी लिखित मे देने के बावजूद प्रशासन ध्यान नही दे रहा है।

     जिसकी वजह से कई बार झगड़े होने तक को नोबत आ गई है। इसके लिए आम आदमी पार्टी, भीलवाड़ा राजस्थान शहर प्रशासन की निन्दा करती है व प्रशासन से मांग करती है कि सुभाष नगर के मैन पार्क को इन अतिक्रमणकारियों से मुक्ति दिलवाये। धर्मेन्द्र शर्मा, हेमेंद्र सिंह मेहता, श्याम सुंदर पारीक, डाक्टर अजय माथुर, जेपी सेन, देवराज रेगर, इमामुदिन मंसूरी और भी कई कार्यकर्ता मौजूद थे।