संयुक्त अभिभावक संघ के पदाधिकरियों को मिली बैल

 News from - अभिषेक जैन बिट्टू 

     संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू, जयपुर जिला अध्यक्ष युवराज हसीजा और अभिभावक महेश किशनानी को मिली बेल. शिक्षा संकुल पर शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति भंग और राज कार्य मे बाधा डालने के आरोप में बजाज नगर पुलिस ने किया था गिरफ्तार।

      मामले में अवैध रूप से हिरासत में रखने और पुलिस दारा झूठा मामला बनाने और अभिभावकों पर लाठी चार्ज करने के विरोध में शनिवार को एसीपी ईस्ट कोर्ट में जमानत लेने से भी किया था इनकार। एसीपी ईस्ट कोर्ट ने जमानत ना लेने पर जुडिशल कस्टडी देते हुए भेज दिया था सेंट्रल जेल.

     स्कूल फीस एक्ट 2016 और 03 मई 2021 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना सुनिश्चित करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को संयुक्त अभिभावक संघ ने विरोध प्रदर्शन। सप्रीमकोर्ट के वकील नीलांबर झा एवं विधि मामलात मंत्री अमित छंगाणी ने रखा संघ की पदाधिकारियों का पक्ष। एसीएमएम 7 से दिए ज़मानत के आदेश।

     प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कानून की पालना की मांग कर रहे थे, डेढ़ साल में विरोध प्रदर्शन, धरना, ज्ञापन दिए कभी कानून के खिलाफ जाकर काम नही किया। शुक्रवार को डीईओ के साथ हुई घटना की हम निंदा करते है किंतु संयुक्त अभिभावक संघ को घटना का जिम्मेदार ठहराना गलत।

     प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने पुलिस प्रशासन ओर जिला शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों और सरकार के दबाव में मुकदमा दर्ज, विरोध प्रदर्शन शांति पूर्ण चल रहा था, किन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों पर लाठीचार्ज करना गलत. जयपुर जिला अध्यक्ष युवराज हसीजा ने कहा " सत्य की जीत हुई झूठ के आगे नहीं झुकेंगे अभिभावक". 

     संयुक्त अभिभावक संघ - राजस्थान द्वारा बुधवार, 03 अगस्त 2021 को दोपहर 3 बजे को प्रस्तावित पत्रकार वार्ता को संगठन एकज्युकेटिव समिति सदस्यों की अति-आवश्यक मीटिंग होने के कारण एक दिन के लिए टाल दी गई। पत्रकार वार्ता का आयोजन गुरुवार, 04 अगस्त 2021 को रखी जायेगी।