रक्षाबंधन के एक दिन पहले भी सत्याग्रह जारी

News from -  किसान महापंचायत

     नई दिल्ली - सत्याग्रह को आज 48 दिन हो चुके हैं। तो भी सत्याग्रही अपने व्रत पर दृढ हैं। "सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं" इसी भावना से सत्याग्रह में निरंतरता बनी हुई है। 

(Photo - 21 अगस्त को मेट्रो स्टेशन पटेल चौक पर सत्याग्रहियों द्वारा नारेबाजी करने का दृश्य)
     सत्याग्रही  किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दी लाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छीतर लाल गुर्जर, प्रचार प्रसार मंत्री मिश्री लाल गुर्जर, प्रदेश मंत्री बत्तीलाल बैरवा एवम हरियाणा से समाजसेवी इन्द्रजीत नेहरा सहित सभी को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर अभिरक्षा में ले कर पुलिस थाना संसद भवन पर निरुद्ध किया है।