गिरफ्तार कर निरूद्ध रखने के 88 दिवस थाने में ही बीते सत्याग्रहियों के - रामपाल जाट

News from - Kisan Mahapanchayat

     नई दिल्ली. न्यूनतम समर्थन मूल्य को गारंटीड कानून बनाने व तीनों कानूनों को निष्प्रभावी बनाने को लेकर जन्तर-मंतर, नई दिल्ली पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचने वाले  किसानों को दिल्ली पुलिस द्वारा 88 दिनों से लगातार गिरफ्तार कर संसद मार्ग थाना में शाम तक निरुद्ध रखा जाता हैं।

     निरुद्ध करने के बाद किसानों द्वारा सत्याग्रह शूरू कर दिया जाता है। किसानों द्वारा जंतर-मंतर पर प्रतिदिन पहुंचने का यह क्रम जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि हम सत्य, अहिंसा, शांति के मार्ग पर चलते रहेंगे और जब तक न्युनतम समर्थन मूल्य को गारंटीड कानून नहीं बनाया जाता है, जंतर-मंतर पर सत्याग्रह जारी रहेगा। 

     आज सत्याग्रह में प्रदेशाध्यक्ष किसान महापंचायत मुसद्दीलाल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छीतर लाल गुर्जर, भरतपुर समाज सेवी अकबर खान, युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री मिश्रीलाल गुर्जर, प्रदेश मंत्री बत्तीलाल बैरवा, दूदू उपखंड अध्यक्ष रामगोपाल गुर्जर, समाज सेवी जगदीश पालीवाल आदि शामिल रहे।