मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी द्वारा मां दुर्गा व शस्त्रों का पूजन

 News from - Pappu Lal Keer

     राजसमंद। मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा आज तेरापंथ सभा भवन कांकरोली में मां दुर्गा व शस्त्रों की पूजा का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें 60 से अधिक बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विनीता पालीवाल थी। सानिध्य मातृशक्ति की विभाग संयोजिका रेखा वर्मा व जिला संयोजिका मधु चोरड़िया का था। 

     नगर संयोजिका मीना चोरड़िया ने बताया कि अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करने के पश्चात रीटा पालीवाल द्वारा आचार पद्धति व दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। महिला अबला नहीं सबला है. विषय पर विनीता व रेखा ने

 अपने भाव रखें। गीता मंडोवरा द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई. 

     साथ ही मोनिका महात्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। अंत में शस्त्र पूजन, दुर्गा मां की आरती व जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। संयोजन दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका डिंपल सोनी द्वारा किया गया।