अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा प्रथम पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया
News from - Arun Saxena 
      
     जयपुर। समाज के वरिष्ठतम पत्रकार विभूति स्वर्गीय श्री राजेंद्र कुमार "अजेय" एवं स्वर्गीय श्री श्याम राय भटनागर एवं श्री वीर सक्सेना जी की स्मृति में लाइफटाइम अचीवमेंट एवं मीडिया एक्सीलेंसी तथा संवाद श्री सम्मान से वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

     इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनूप  बरतरिया तथा अध्यक्षता कुलदीप माथुर ने की। कार्यक्रम के संयोजक एवं जयपुर जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि स्वर्गीय राजेन्द्र कुमार "अजेय" लाइफटाइम अवॉर्ड हेतु सम्मानित पत्रकार अशोक भटनागर, सुधांशु माथुर फर्स्ट इंडिया, प्रवीण दत्ता, एल एल शर्मा, एलसी भारतीय को श्रीफल, शॉल एवं सम्मान शील्ड प्रदान की गई । 

     स्वर्गीय श्याम राय भटनागर मीडिया एक्सीलेंसी अवार्ड हेतु सर्वश्री दुर्गेश भटनागर, उमंग माथुर, संजीव माथुर, सुभाष सक्सेना, योगिता माथुर, विशाल माथुर 1st इंडिया, विशाल माथुर समाचार जगत, दीपक पवार को सम्मानित किया गया। स्वर्गीय श्री वीर सक्सेना संवाद श्री सम्मान अनिल श्रीवास्तव, विवेक सक्सेना, राजकुमार मल्होत्रा, हंस कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया।