आयुर्वेद से सम्बंधित औषधियां अपनाने पर जोर

     जयपुर। आज के इस तनाव और भाग दौड़ भरे माहौल में अपने आप को बिलकुल स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. हमारी आज कल की जीवन पद्यति कुछ इस प्रकार हो गई है कि कम उम्र मै ही व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से ग्रसित है. जैसे शुगर, BP, बाल झड़ने व कम ही उम्र में सफ़ेद होने की समस्या आदि. स्वास्थ्य से सम्बंधित और भी कई समस्याओं पर प्रकाश डाला गया.

(MD - TP Tiwari)
     आयुर्वेद से सम्बंधित 1 दिवसीय कार्यशाला में. Vritika Herbotech P.  Ltd. की तरफ से आयोजित कार्यशाला में आयुर्वेद से सम्बंधित उत्पाद को अपनाने पर जोर दिया गया. इस अवसर पर आयुर्वेद को अपनाये गए लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। VHPL के MD (TP Tiwari) ने अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव कार्यशाला में सभी आगंतुकों से साझा किये. उन्होंने बताया कि हम किस प्रकार से किसानो से जड़ी-बूटियां खरीदतें हैं तथा उन्हें इसका निरंतर उत्पाद करने की प्रेरणा देते हैं. जिससे उनको रोजगार प्राप्त होता है. फिर किस प्रकार हम अपनी फैक्ट्रियों में आयुर्वेद उत्पाद तैयार करते हैं, जिससे श्रमिकों को रोजगार प्राप्त होता है तथा किस प्रकार हम इसका वितरण करते हैं. जिससे उपभोग करता व आम नागरिक को रोजगार के अवसर मिलते हैं. जिससे उपयोग करता को सेहत के साथ-साथ आर्थिक उन्नति भी प्राप्त होती है. कार्यक्रम का संचालन प्रीतम दाधीच ने किया. 

                                      (अपने अनुभव साझा करते हुए)