अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा असहयोग आंदोलन की घोषणा

 प्रशासन गांव के संग शिविरों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय

     अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर आज जयपुर जिला शाखा द्वारा जिला कलेक्टर  महोदय, जयपुर के जरिए मुख्य सचिव महोदय राजस्थान सरकार को असहयोग आंदोलन का नोटिस दिया। लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं होने और राज्य सरकार द्वारा कर्मचारी संगठनों से संवाद हीनता बरतने के कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश है जिसके चलते महासंघ द्वारा संघर्ष समिति का  गठन कर  संघर्ष का ऐलान किया है.

    संघर्ष समिति द्वारा प्रदेश भर में असहयोग आंदोलन का कार्यक्रम घोषित किया है जिसके तहत प्रथम चरण में राज्य कर्मचारी प्रशासन गांव के संग शिविरों में काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे एवं कलम बद्ध कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया ।इस कार्यक्रम में महासंघ के अभी घटक संगठन अपनी संपूर्ण भागीदारी निभाएंगे।

   इसी क्रम में आज जिला शाखा  जयपुर के माध्यम से सरकार को यह नोटिस देकर अपनी मांगों पर उचित निर्णय करवाने के जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से मुख्य सचिव राजस्थान सरकार को ज्ञापन भिजवाया है. 

      आज के इस कार्यक्रम में  महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आयुदान सिंह कविया, प्रदेश महामंत्री तेज सिंह राठौड़, प्रदेश संयोजक महावीर शर्मा, सचिव अर्जुन शर्मा, सदस्य महेंद्र कुमार तिवारी, नारायण सिंह ,रामजी लाल यादव, नेमीचंद जी,रतन कुमार प्रजापति, अखिलेश जैन, महेश चंद , जगदीश, भंवर लाल, पूर्ण मल,निरंजन कुमार याग्निक, नंदकिशोर, राजेंद्र, दिनेश ने भाग लिया।