बढ़ते कोरोना के मामले भाजपा और कांग्रेस की सार्वजिनक रैलियों पर लगे रोक
News from - Abhishek Jain Bittu

   

       संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा की पूरे विश्व मे कोरोना के नए वेरियंट ने स्थिति गम्भीर बना दी है, विश्व के 23 देश हाईअलर्ट मोड़ पर आ चुके है, देश ने लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. बुधवार को देश मे 98 हजार नए मामले सामने आए, 477 लोगो की कोरोना से मौत हो गई, गुरुवार को 1 लाख से अधिक नए मामले नोट किये गए. गुरुवार को भी चार सौ से अधिक मौत देखी गई उसके बावजूद भाजपा और कांग्रेस देश के नागरिकों की सुरक्षा करने के बजाए अपने-अपने राजनीतिक हितों को साधने में लगे हुए है.     

     राजधानी जयपुर की सड़को पर हजारों की भीड़ एकत्रित करने की योजना बना रहे है। वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है जो बढ़ते कोरोना के मामलों पर प्रदेश की आमजन को नसीहतें बांट रहे है किंतु खुद अमल में नही ला रहे है अपनी नाकामियों का ठीकरा जनता पर फोड़ने की बजाय मुख्यमंत्री को राजधर्म का पालन करते हुए सार्वजिनक स्तर पर आयोजित होने वाले सभी राजनीतिक कार्यक्रमो पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देना चाहिए। 5 दिसम्बर को भाजपा के रोड़ शो और 12 दिसम्बर को कांग्रेस की रैली पर सम्पूर्ण प्रतिबन्ध लगना चाहिए। पूर्व में भी मुख्यमंत्री के लापरवाही भरे आदेश ने प्रदेश की जनता को डराया है उसी का खामियाजा है जिसे प्रदेश और अभिभावकों को भोगना पड़ रहा है।