उत्तर प्रदेश राज्य संवाददाता (राहुल वैश्य)
कोरोना से बचाव के लिए किये जा रहे टीकाकरण में उत्तर प्रदेश राज्य नंबर वन की स्थिति हासिल कर चुका है। प्रदेश में अब तक कुल 23 करोड़ से ज्यादा कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन का सुरक्षा कवच दिया जा चुका है। प्रदेश में अब तक 15 से 18 वर्ष तक की आयु के किशोरों को भी 47 लाख से अधिक वैक्सीन की प्रथम डोज दी जा चुकी है जो कि अनुमानित संख्या का लगभग 33% है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 3 लाख से अधिक प्रिकॉशन डोज फ्रंटलाइन वर्कर और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दी जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी के अध्यक्ष के रूप में 2 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी।
(फोटो : मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थामा) |
इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे और आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्र शेखर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर विधानसभा सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने चुनाव लड़ेंगे। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कोविड की स्थिति पर पार्षदों के साथ वर्चुअल रूप से मीटिंग की।