कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह ने ज्वाइन की बीजेपी

 उत्तर प्रदेश राज्य संवाददाता (राहुल वैश्य)

     कांग्रेस के स्टार प्रचारक और यूपीए गवर्नमेंट में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे आरपीएन सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बीजेपी को ज्वाइन कर लिया। गौरतलब है कि आरपीएन सिंह यानी कि कुशीनगर में पडरौना के राजा कहे जाने वाले कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह जो कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक की सूची में भी शामिल थे और कांग्रेस पार्टी की तरफ से झारखंड राज्य के भी प्रभारी थे, ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए विधिवत तरीके से भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। यदि चुनावी विशेषज्ञों पर भरोसा करें तो आरपीएन सिंह पडरौना सीट से इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

(फोटो: कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करते हुए)

अब तक आरपीएन सिंह का इतिहास :

     आरपीएन सिंह अपने पिता सीपीएन सिंह की हत्या के बाद राजनीति में आये और 1996, 2002 और 2007 में लगातार तीन बार कांग्रेस पार्टी के पडरौना विधानसभा सीट से विधायक रहे। 2009 में पहली बार दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को हराकर लोकसभा सांसद बने। 2011 की कांग्रेस सरकार में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री राज्य मंत्री रहे। 2012 में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री रहे। 2013 से 2014 तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रहे लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा के कैंडिडेट से उनकी हार भी हुई थी।

     इधर उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए टीकाकरण तीव्र गति से चल रहा है इसी क्रम में अब तक 9,33,771 प्रिकॉशन डोज दी जा चुकी है और अब तक कुल मिलाकर 25,28,19,044 डोज दी जा चुकी हैं यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने मीडिया को दी।