न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने के लिए ग्राम सभा बनेगी केंद्र -: रामपाल जाट

News from - किसान महापंचायत

     न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने के लिए ग्राम सभा बनेगी केंद्र -: रामपाल जाट राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान महापंचायत

     नरेना/जयपुर दिनांक 12-02-2022 को किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की खरीद की गारंटी के कानून के लिए ग्राम सभा में संकल्प पारित करवाकर किसान ही संघर्ष का मोर्चा संभालेंगे।

      न्यूनतम समर्थन मूल्य के संबंध में राज्य एवं केंद्र दोनों ही कानून बना सकते हैं। किसानों को उपजों के दाम देने के लिए यहीं श्रेष्ठ विकल्प हैं। इसके लिए 11 सत्याग्रहियों का एक दल सत्याग्रही तैयार करने के लिए संकल्प के साथ गांव की चौपाल से ग्राम सभा संकल्प के साथ चेतना लाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसी के माध्यम से 11330 ग्राम पंचायतों तक सन्देश पंहुचा जायेगा। प्राकृतिक आपदाओं से उपजों को हुई हानि की क्षतिपूर्ति के लिए 5 सदस्य कार्यकारी का गठन किया गया। जो प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना एवं राज्य आपदा राहत कोष से किसानों को सहायता प्राप्त हों सकें।

     इसके लिए यह दल खेत और सहायता देने वालों की दूरी को पाटेगा। प्रथम चरण में इन ग्राम पंचायतों नारायना, बिगोलाव, नोरंगपुरा, हरसौली, झाग, बिहारीपुरा, गंगातीकलां में प्रस्ताव पारित किया जायेगा। किसानों के पास न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्ति के लिए ग्राम सभा में संकल्प पारित कराने के अतिरिक्त अन्य कोई अच्छा विकल्प नहीं है। ग्राम सभा में संकल्प पारित करने के लिए तन- मन- धन से जुड़ जाए साथ ही किसान महापंचायत जनप्रतिनिधियों से भी विशेष आग्रह करती है कि वे भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी से लिखित में राज्य एवं केंद्र सरकार को पत्र प्रेषित करें। ग्राम सभा में संकल्प पारित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं इसमें पंचायत प्रतिनिधि - प्रधान - जिला प्रमुख से भी विशेष आग्रह की ग्राम सभा में रुचि लेकर इनमें संकल्प पारित कराने का काम को पूरा कराएं।

     प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह, प्रदेश महामंत्री जगदीश प्रसाद चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष युवा रामेश्वर प्रसाद चौधरी, जयपुर जिला महामंत्री नन्दलाल मीणा, नरेना संयोजक गोरीशंकर मालू फुलेरा संयोजक जालूराम डोडवाडिया, दूदू अध्यक्ष बलदेव महरिया, दूदू संयोजक रामगोपाल गुर्जर, मौजमाबाद अध्यक्ष रामेश्वर बुरड़क, संयोजक बजरंग जाजून्दा, उपाध्यक्ष छीतरलाल बैरवा, उपाध्यक्ष दूदू रामकिशोर शर्मा आदि।