कर्मचारी जगत में हर्ष की लहर।

News from - रतन कुमार

 2004 के बाद में राजकीय सेवा में आए कार्मिकों को पुरानी पेंशन बहाल करने पर मुख्यमंत्री महोदय का कोटि कोटि आभार

     जयपुर। आज का दिन राजस्थान के कर्मचारी जगत के लिए ऐतिहासिक दिन के तौर पर याद किया जाएगा। आज राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री महोदय ने अपनी बजट घोषणाओं में प्रदेश के बहुसंख्यक कर्मचारी संवर्ग ज्वलंत समस्या के समाधान की ऐतिहासिक घोषणा करते हुए, 2004 के बाद राजकीय सेवा में आए कर्मचारियों को अनमोल तोहफा देते हुए, पुरानी पेंशन बहाल करने की अद्भुत घोषणा करते हुए कर्मचारी जगत का दिल जीत लिया।


     मुख्यमंत्री महोदय की इस घोषणा से प्रदेश के कर्मचारी जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है। राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति, मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा की रतन कुमार प्रजापति (प्रदेश प्रवक्ता),  धर्मेन्द्र फोगाट, गिरिराज प्रसाद शर्मा, प्रदेश संयोजक और संघर्ष समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्यगण  ने प्रशंसा करते हुए उनका आभार ज्ञापित करती है।