निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया

 News from - Kayasth Sabha 

     कायस्थ जनरल सभा जयपुर की सहयोगी संस्थाएं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर व चित्रगुप्त समिति मानसरोवर एवं एचसीजी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

      रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जयपुर के अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने बताया कि शिविर में डॉ मनीष चौमाल व डॉअभिषेक पारीक द्वारा कैंसर के लक्षण,बचाव व भ्रान्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। शिविर में 45 वर्ष से अधिक महिलाओं की निशुल्क मैमोग्राफी पीएपी व 40 वर्ष से अधिक पुरुषों का पीएसए टेस्ट निशुल्क किया गया।

 

   कार्यक्रम में कायस्थ जनरल सभा जयपुर के कार्यकारी अध्यक्ष अवध बिहारी माथुर, कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपी मोहन माथुर, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष नंद बिहारी माथुर, नवनीत सक्सेना चिकित्सा प्रभारी, सचिव अनिल भटनागर, जितेंद्र नाग, महिला संगठन सचिव श्रीमती पारुल सक्सेना,श्रीमती प्रभा सक्सेना व सदस्य संकेत श्रीवास्तव तथा चित्रगुप्त समिति मानसरोवर के अध्यक्ष अनिल माथुर, महासचिव हरीश चंद्र माथुर, सचिव एसपी माथुर, उपाध्यक्ष विजय सक्सेना, सुनील श्रीवास्तव, के बी सक्सेना , रमेश सक्सेना, ओम माथुर, अशोक माथुर, सुनील सक्सैना, अमित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।