योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की

 उत्तर प्रदेश राज्य संवाददाता (राहुल वैश्य)

     उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की।

     इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री को शपथ दिलाने का कार्य उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया अनंदीबेन पटेल पूर्ण कराया। इस अवसर पर स्टेडियम में भारत देश के तमाम गणमान्य मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रहे: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के गृह मंत्री अमित शाह, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके साथ ही बीजेपी शासित और गठबंधन सरकार के राज्य के मुख्यमंत्री मंच पर आसीन रहे। 

(फोटो: शपथ ग्रहण पूरा करने के बाद भारत के प्रधानमंत्री का अभिनंदन स्वीकार करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)

     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 18 कैबिनेट मंत्रियों ने 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री ने भी शपथ ली। यूपी में 35 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है।

     योगी सरकार के मंत्री परिषद को यदि जातीय समीकरण के आधार से देखें तो 21 सवर्ण, 20 ओबीसी, 9 दलित समुदाय के 1 सिख, 1 पंजाबी और यादव समुदाय को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

     इस बार की योगी सरकार में उप मुख्यमंत्री का दायित्व केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को दिया गया है।