International Women's day पर राजस्थान की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया
International Women's day 
      जयपुर. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जयपुर द्वारा जयपुर की कायस्थ संस्थाओं एवं कायस्थ जनरल सभा के  सहयोग से महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाज की महिलाओं का मुख्य अतिथि श्रीमती सरोजिनी बरतरिया (फाउन्डर वर्ल्ड ट्रेड पार्क),विशिष्ट अतिथि श्रीमती उर्मिला माथुर (फाउन्डर एल बी एस ग्रुप), श्रीमती दीपा माथुर व कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती रूचि बरतरिया (वाइस प्रेसिडेंट वर्ल्ड ट्रेड पार्क) द्वारा सम्मान किया गया.
   अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने बताया की कार्यक्रम में समाज की विभिन्न क्षेत्रों - सांस्कृतिक, कला, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, मीडिया व प्रशासनिक सेवा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 17 महिलाओं का सम्मान किया गया।
(रूपाली सक्सेना को सम्मानित करते हुए) 
     अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला जयपुर के अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने अपने उद्बोधन भाषण में आभा काम के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा जयपुर जिले द्वारा किए गए कार्यों का विवरण दिया मुख्य अतिथि श्रीमती सरोजनी बरतरियाजी ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण वे अन्य विकास कार्यों के लिए समाज की महिला विंग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। 
      उन्होंने जयपुर जिला अध्यक्ष अरुण सक्सेना व रवि माथुर को महिला सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। श्रीमती रुचि बरतरियाजी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में महिलाओं के लिए विभिन्न रोजगार मेले व एक समाज का हेल्प केंद्र बनाने पर जोर दिया। दीपा माथुर ने अपने संबोधन में महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने पर जोर दिया।