अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि ब्राह्मण समाज संस्था का होली स्नेह मिलन समारोह-2022 संपन्न

 News from - अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि ब्राह्मण समाज संस्था

     Jaipur अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि ब्राह्मण समाज संस्था के अंतर्गत समय-समय पर अनेक सामाजिक गतिविधियां निरंतर जारी रहती है. इस रविवार को पूरे ब्रह्मर्षि समाज के सौजन्य से विशेष होली स्नेह मिलन समारोह पूर्ण भव्यता से आयोजित किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार झा एवं अध्यक्ष केसरीमोहन मिश्रा के सानिध्य में आयोजित किया गया। 

     होली स्नेह मिलन के इस पुनीत समारोह में लगभग सभी परिवार शामिल हुए। सभी ने समारोह बहुत आनंद और उमंग के साथ मनाया। डॉक्टर योगेंद्र कुमार शर्मा (सचिव) तथा अभिनव पाठक (सचिव) ने महिलाओं एवं बच्चों को खेल के माध्यम से शिक्षा के प्रति अभिरुचि बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्था के उपाध्यक्ष श्रीमान हरि ओम ओझा, श्रीमान प्रदीप कुमार शर्मा एवं श्रीमान देवकीनंदन ओझा साहब ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया।

     राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रोफेसर श्रीमती प्रीति पाठक जी ने महिलाओं और बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन कर उन्हें संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

     इस अवसर पर श्री कृष्ण शर्मा, राकेश शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, एस.एन. शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, कैलाश शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, शिवदत्त शर्मा, मोहन कुमार झा, प्रभु दयाल जी शर्मा, मोहनलाल ओझा, रामअवतार शर्मा, राजकुमार शर्मा, गणेश नारायण शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, भारत ओझा (संगीतकार) आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।