मंत्रियों और नेताओं की बयानबाजी महिलाओं का कर रही है अपमान

महिलाओं, बालिकाओं की चिंता छोड़, राज्य सरकार कांग्रेस के चिंतन शिविर में व्यस्त, कैसे मिले पीड़िताओं को न्याय - अभिषेक जैन बिट्टू 

     जयपुर। प्रदेश में इन दिनों राज्य के जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी का मामला गर्माया हुआ है, रोहित जोशी पर दिल्ली में एक महिला ने बलात्कार, मार-पीट, जान से मारने एवं महिला के साथ दुबारा " भंवरी कांड दोहराने " जैसे आरोप लगा एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इस मसले पर सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि " मामला बलात्कार, जान से मारने की धमकी से जुड़ा हुआ है तो वैसे भी गंभीर मसला है साथ यह मामला राजस्थान में दर्ज ना होकर दिल्ली में दर्ज हुआ यह भी राज्य की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करता है।

     अभिषेक जैन ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मामले की जानकारी नही होने का बयान दे रहे है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एफआईआर दर्ज होने से किसी को आरोपी नही मानने का बयान दे रहे है, वही आरोपी रोहित शर्मा के पिता और राज्य जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी कानून अपना काम करेगा और निष्पक्ष जांच होने का बयान दे रहे है। किन्तु वाक्य में क्या यह सभी बयान सत्य है, जिस प्रकार की बयानबाजी राज्य में चल रही है उससे साफ प्रतीत होता है कि मामले को दबाया जा रहा है और पूरा फोकस महिलाओं, बालिकाओं की चिंता छोड़, कांग्रेस के चिंतन शिविर में लगाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में कैसे महिलाओं, बालिकाओं और पीड़िताओं को न्याय मिले जब राज्य सरकार ने शामिल मंत्री के पुत्र पर ही गंभीर आरोप लग रहे है और उस पर भी निष्पक्ष जांच अभी तक राज्य सरकार द्वारा शुरू तक नही करवाई गई है। 

     जैन ने आगे कहा कि मंगलवार को सोश्यल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ मंत्री महेश जोशी और विधायक रफीक खान बैठे हुए साथ ही उनके साथ रोहित जोशी भी बैठा हुआ है। सभी लोग मुस्कराहट के साथ वार्ता कर रहे है और इनकी मुस्कान से साफ प्रतीत हो रहा है कि पुलिस और राज्य सरकार इस मामले से पहले से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार और मंत्री के दबाव के चलते ही पुलिस प्रशासन ने पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज नही की जिसके चलते पीड़िता को मजबूर होकर दिल्ली जानकर अपनी शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। रविवार को मामले का खुलासा हुआ था किंतु अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया जिससे प्रतीत होता है कि मंत्री महेश जोशी अपने प्रभाव के चलते बेटे को बचा रहे है और गिरफ्तारी से रोक रहे है। अन्यथा ऐसे मामले में कोई आम आदमी शामिल होता तो अब तक कब का गिरफ्तार भी हो चुका होता।

*मंत्रियों और नेताओं की बयानबाजी महिलाओं का कर रही है अपमान*

     अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि राज्य में बढ़ते बलात्कार के मामलों और मंत्री डॉ महेश जोशी के बेटे रोहित शर्मा के मामले में राज्य के मंत्रियों और नेताओं की बयानबाजी प्रदेश की महिलाओं का अपमान कर रही है। ऐसे मंत्री और नेताओं को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए जो महिलाओं का सम्मान तक नही करते है। मामले से पूर्व एक मंत्री बढ़ते बलात्कार के मामलों पर " राज्य में अधिक मर्द " होने का बयान देते है और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलात्कार के आरोपियों पर दर्ज एफआईआर होने पर दोषी नही मानते। कांग्रेस नेताओं की इस तरह की बयानबाजी प्रदेश की महिलाओं के प्रति उनकी सोच को उजागर करती है।