सत्ता का प्रभाव दिखा बेटे को बचाने के लिए मंत्री महेश जोशी ने बेटे को करवाया फरार

रोहित जोशी मामले में हो सीबीआई जांच, राज्य सरकार और मंत्री महेश जोशी की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए - अभिषेक जैन बिट्ट

     जयपुर। बलात्कार, मार-पिटाई, जान से मारने की धमकी देना सहित दुबारा भंवरी कांड दोहराने जेसी धमकियां देने के मामले में फंसे राज्य के जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी मामले में हर रोज नए हथकंडे अपनाए जा रहे है। बेटे पर लगे आरोप के बाद महेश जोशी ने कहा था की उनका बेटा बलात्कार नही कर सकता उसके ऐसे संस्कार नहीं है। अब जब दिल्ली पुलिस जांच करने और आरोपी रोहित शर्मा को गिरफ्तार करें पहुंची तो रोहित जोशी फरार हो गया।

इस मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा की रोहित जोशी मामले की निष्पक्ष जांच नही हो रही है और ना ही पीड़िता को न्याय दिलवाने के लिए दिल्ली पुलिस की जांच का सहयोग किया जा रहा है ऐसे में इस मामले की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए साथ ही रोहित जोशी की फरारी मामले में मंत्री डॉ महेश जोशी सहित राजस्थान सरकार की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा की आज प्रदेश में कांग्रेस के चिंतन शिविर से भी ज्यादा रोहित जोशी मामले की चर्चा पूरे प्रदेश हो रही है। पूरी कांग्रेस संगठन के आत्ममंथन के लिए चिंता व्यक्त करने के लिए चिंतन शिविर में जुटी हुई है किंतु कांग्रेस और राजस्थान सरकार को पीड़िता की कोई चिंता नहीं है। पूरी कांग्रेस और राजस्थान सरकार मंत्री के बेटे को बचाने में जुटी हुई है। अगर मामले की निष्पक्ष जांच हो तो कही ना कही मंत्री डॉ महेश जोशी कटघरे में खेड़े मिलेंगे, क्योंकि सत्ता के प्रभाव के चलते ही उन्होंने अपने बेटे को बड़ी आसानी से फरार करवाया है।