आम आदमी पार्टी वार्ड प्रभारियों की घोषणा हर वार्ड में होगी टीम केजरीवाल

News from - P.L.Keer

     उदयपुर. उदयपुर शहर आम आदमी पार्टी के कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश श्रीमाली ने आज उदयपुर शहर के वार्ड प्रभारियों की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की उदयपुर शहर  विधानसभा की मीटिंग आज रंग भवन में आयोजित हुई। जिसमें अध्यक्षता वरिष्ठ नेता भरत कुमावत ने की तथा अथिति  इन्द्र कुमार प्रजापत ने कीआने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के जन संपर्क अभियान के तहत उदयपुर शहर में हर वार्ड में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। ओर जन हित के मुद्दे को उठाया जाएगा।


नगर निगम की गलतियों से आम जनता हो रही परेशानियों को लेकर अब हर वार्ड में आंदोलन की शुरुआत करेगी। उदयपुर शहर में आगामी समय में पार्टी  सभी वार्डो की  प्रभारियों की घोषणा करेगी। ओर सभी 70 वार्डो में कार्यकारणी का गठन कर आगामी निगम चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी। आम आदमी पार्टी के उदयपुर शहर के कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश श्रीमाली ने संभाग प्रभारी श्री तनवीर सिंह कृष्णावत की अनुशंसा से  14वार्ड प्रभारियों की घोषणा की।  सभा का संचालन आप नेता प्रवीण व्यास ने किया वार्ड प्रभारियों की सूची निम्न है। 
वार्ड प्रभारियों की सूची

वार्ड1  विकास बागोरा

वार्ड8 मुबारिक हुसैन

वार्ड10 रमेश चन्द्र

वार्ड21 वासु चतुर्वेदी

वार्ड24 मुकिन खान

वार्ड34 राकेश बंसल

वार्ड 39 रिपु दमन सिंह

वार्ड45 प्रेम नाथ

वार्ड 46 इंजिनियर पीयूष जोशी

वार्ड 54  राजेश लखारा

वार्ड 55  नफीस अहमद

वार्ड 58  भूपेंद्र तातेड़

वार्ड 67  पुनीत पहावा

वार्ड 69  आनंद माथुर 

मीटिंग में एडवोकेट सुरेश त्रिपाठी दिनेश वैश्णव समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।