जिला साइकलिंग संघ की आमसभा और चुनाव संपन्न

News from - अभिषेक जैन बिट्टू

अध्यक्ष अश्विनी धानावत, सचिव रितेश शर्मा और कोषाध्यक्ष संजय पटेल सहित पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

     सिरोही। जिला साइकलिंग संघ की रविवार को होटल एयरलाइन में आमसभा और चुनाव सम्पन्न हुए। आमसभा में जिलेभर के सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान चुनाव अधिकारी डॉ संजय पुरोहित ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाते हुए। जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद पर अश्विनी धानावत, सचिव पद पर अधिवक्ता रितेश शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर संजय पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान राज्य साइकलिंग संघ के पर्यवेक्षक दिलीप सिंह, जिला ओलम्पिक संघ उपाध्यक्ष रणजी स्मित, बिक सिंह देवड़ा की देख रेख में सम्पन्न हुए। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया साइकलिंग संघ के पोस्टर का विमोचन

     सिरोही में साइकलिंग को बढ़ावा देने को लेकर रविवार हुई आमसभा में साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर का विमोचन जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष महलावत द्वारा किया गया। इस दौरान प्रदेश सहकारिकता संघ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू आदि भी उपस्थित रहे। 

     सभा की शुरुवात में कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने वाले मैं भारत फाउंडेशन से जुड़े रहे विवेक शाह और प्यूपल फ़ॉर एनिमल के अमित सिंह देवल को श्रद्धाजंलि दी गई।

जिला साइकलिंग संघ से जुड़े खिलाड़ियों को मिलेगी विभिन्न सुविधाएं

     सिरोही जिला साइकलिंग संघ सचिव रितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात हुई आमसभा में जिला साइकलिंग संघ और मैं भारत फाउंडेशन के प्रयासों से खिलाड़ियों को राजधानी जयपुर में रेस्ट हाउस की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक साइकलिंग खिलाड़ी का 5 लाख रु का दुर्घटना बीमा एवं जिस खिलाड़ी की पारिवारिक आय 15 हजार रु मासिक से कम है उन खिलाड़ियों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 2 लाख रु तक राजधानी जयपुर के उच्च स्तरीय अस्पताल में निःशुल्क करवाने का निर्णय लिया गया है।

जिला साइकलिंग संघ की नवीन कार्यकारिणी

     अध्यक्ष अश्विनी धानावत, सचिव अधिवक्ता रितेश शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पटेल, उपाध्यक्ष रजनीकांत सोलंकी, संयुक्त सचिव प्रथम राहुल त्रिपाठी, संयुक्त सचिव द्वितीय पूरण सैन एवं कार्यकारिणी सदस्य में कशनाराम और प्रवीण सैन निर्विरोध चुने गए।