पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर PPI ने शहीद स्मारक पर दिया धरना

 News from - PPI Desk 

     जयपुर। पेरिओडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (PPI) से जुड़े पत्रकारों ने 24 सितम्बर 2022 को पत्रकार सुरक्षा कानून एवं अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। 

     इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राकेश प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष सन्नी आत्रेय, प्रदेश सचिव विजय पांडेय सहित अनेक हस्तियों ने सहभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून जरुरी है। इस कानून में आर्थिक गारंटी भी होनी चाहिये, तभी पत्रकारों के हितों की रक्षा हो पाएगी। 


     इस धरने में हरि बल्लभ मेघवाल, मोहम्मद अनीस खान, दीपक शर्मा, मुकेश मिश्रा, नवदीप सिंह, अब्दुल रज्जाक थोई, कृष्ण गोपाल शर्मा,  अनीश  नाडार, गोपाल गुप्ता, लक्ष्मीकांत पारीक, डॉ संजय सक्सेना, रोहित, अचल दीप सिंह, जेपी शर्मा, रेखा गौड़, श्याम कोरानी, सुमन मीणा, रमेश भगत, सुमन, शालिनी श्रीवास्तव, अजीत सिंह राठौर, रेख राज चौहान ओमवीर भार्गव महावीर सिंह चौहान, आशीष नायक, शुभम सेन, कमल शर्मा आदि सेंकड़ों की संख्या में पत्रकारों ने शिरकत की।