News from - JITENDRA NAAG

     जयपुर। चित्रांश आर्ट्स एंड कल्चरल द्वारा जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजे से गीतों भरी शाम "मेरी आवाज़ ही पहचान है" का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में 40 कायस्थ (श्री चित्रगुप्त वंशज) गायक कलाकारों द्वारा भिन्न - भिन्न, मशहूर पार्श्व गायकों के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति अपनी आवाज में होगी। 

     कार्यक्रम निर्देशक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, आर डी बर्मन जैसे ख्यातनाम संगीतकारों की धुनों से सजी गीतों भरी शाम के मुख्य अतिथि अनूप बरतरिया होंगे। विशिष्ट अतिथि शिप्रा सक्सेना, विमल सक्सेना, दिनेश माथुर, संजय सक्सेना, संजय भटनागर, गोपीमोहन माथुर, लाडली शरण माथुर, छैलबिहारी माथुर होंगे। 

     कार्यक्रम में कायस्थ समाज की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु अवसर प्रदान किया जायेगा।