मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में, अब यूपी से खत्म होंगे कूड़े के ढेर

 उत्तर प्रदेश राज्य संवाददाता (राहुल वैश्य)

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश में पैर पसार रही कूड़ा व्यवस्था के खिलाफ एक्शन मोड में आ चुके हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से कूड़े के ढेर को खत्म किया जाएगा और कूड़े के ढेर की जगह सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में '75 जिला, 75 घंटे, 750 निकाय' अभियान बुधवार से शुरू हो चुका है।

     'स्वच्छ भारत अभियान' की निदेशक नेहा शर्मा ने इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से सभी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे कूड़े के ढेर को हटाने के लिए जल्द से जल्द जेसीबी और मैजिक की व्यवस्था कर ले और कूड़े वाले स्थान पर गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबिन को रखें। कूड़े के ढेर को हटाकर उसकी जगह विभिन्न पौधे लगाए जाएंगे, यात्रियों को बैठने के लिए बेंच का प्रयोग किया जाएगा। इस अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत को लखनऊ में पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

(फोटो : गोरखपुर में 'सामूहिक विवाह अभियान' कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)
     उत्तर प्रदेश में चलाई जा रही योजना 'हमारी बेटी, हमारा अभियान' आम जन को काफी पसंद आ रही हैं। इस योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में निर्धन परिवार से संबंध रखने वाली बेटियों का विवाह राज्य सरकार की आर्थिक मदद के द्वारा कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार की ओर से एक नवविवाहित जोड़े को Rs.51,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 

     प्रदेश के अंदर इस योजना के तहत अब तक 2 लाख से भी अधिक नव युगल जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 2017 में की थी और अभी हाल ही में ही इस योजना के अंतर्गत गोरखपुर में 1000 नव युगल जोड़े विवाह के बंधन में बंधे हैं।