महाराज जी का देवलोक गमन

      जयपुर। शोकाकुल परिवार से प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि श्री 1008 सर्वानन्द शास्त्री हरेकृष्ण कटारा (महाराज जी) श्रीमद् भागवत कथावाचक (धर्म प्रचारक) का देवलोकगमन हो गया है. महाराज जी के नाम से प्रसिद्ध सर्वानन्द शास्त्री हरेकृष्ण कटारा का देवलोकगमन 06/12/2022  मंगलवार को हो गया। 

(श्री 1008 सर्वानन्द शास्त्री हरेकृष्ण कटारा (महाराज जी))
     सनातन धर्म के प्रचारक श्री 1008 सर्वानन्द शास्त्री हरेकृष्ण कटारा (महाराजजी) श्रीमद् भागवत कथावाचक (धर्म प्रचारक) की शोकसभा बैठक 07/12/2022 बुधवार निज निवास म.न. 361, गौतम पथ, राम नगर, सोडाला, जयपुर पर सांय 3 से 4 बजे तक होगी। शोकाकुल परिवार में पं श्री गोकुलेश कटारा (चाचा), विजय कटारा शास्त्री, दिनेश कटारा, राजेश कटारा, संजय कटारा (भाई), कुशल कटारा, लवी कटारा, यश (सौनू) (पुत्र), आनन्द (पौत्र) एवं समस्त शास्त्री कटारा परिवार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।