नलिनी फाउंडेशन द्वारा एक पहल शिक्षा एवं स्वास्थ्य की ओर

News from - Jitendra Naag

     जयपुर. आज नलिनी फाउंडेशन (एक पहल शिक्षा एवं स्वास्थ्य की ओर) द्वारा संबल समिति जयपुर, जगतपुरा के रिहैबिलिटेशन सेंटर पर 70 स्पेशल B. Ed पाठ्यक्रम की किशोरी बालिकाओं को महावारी के समय साफ - सफाई के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 

     संस्था की सचिव निकिता शर्मा द्वारा विस्तृत में शिक्षाप्रद जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष व लॉयनस क्लब के ज़ोन चेयरपर्सन सुनील ब्योत्रा द्वारा किशोरी महिलाओं एवं बालिकाओं और बालकों को  साइबर क्राईम के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। 

     कार्यक्रम में नलिनी फाउंडेशन के कार्यकारिणी सदस्य और मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाग द्वारा सभी को सॉफ्ट स्किल - अपने दायरे के बाहर की सोच के बारे में रोचक जानकारी देकर मनोबल बढ़ाया। 

     संबल समिति जयपुर के डायरेक्टर श्रीमती अलका सक्सेना और डा. राजीव सक्सेना ने अपने अमूल्य विचार व्यक्त किए। संस्था के शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी माननीय अधिकारी एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद  दिया गया।