उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों को जोड़ेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

 उत्तर प्रदेश राज्य संवादाता (राहुल वैश्य)

     उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों को वंदे भारत मेट्रो ट्रेन आपस में जोड़ेगी. वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के अंतर्गत लखनऊ से सीतापुर रायबरेली, कानपुर और बरेली इत्यादि शहर जोड़े जाएंगे। गौरतलब है कि वंदे भारत मेट्रो ट्रेन 'मिशन रफ्तार' के तहत दिसंबर से संचालित होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर ग्रेटर लखनऊ बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। 

(फोटो : दिसंबर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों को जोड़ेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन)
     इसी क्रम में लखनऊ के आसपास मौजूद बाराबंकी और उन्नाव के इलाको को शामिल कर ग्रेटर लखनऊ का निर्माण किया जाएगा। ग्रेटर लखनऊ में ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं को बेहतर रखने के लिए आउटर रिंग रोड पर 108 किलोमीटर लंबी रैपिड मेट्रो जैसी सुविधा भी रखने की योजना है।

     खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश नंबर वन राज्य बनकर उभरा है। देश की कुल कृषि योग्य भूमि के सापेक्ष उत्तर प्रदेश में कृषि योग्य भूमि 12% है और खाद्यान्न उत्पादन में प्रदेश का योगदान 20% से अधिक है। इसके साथ ही गेहूं, गन्ना, आम, आलू और  दूध सहित अनेक खाद्य उत्पादों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश नंबर वन है। उत्तर प्रदेश के विधानमडल में बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू हो सकता है इस बार के बजट में 'जेंडर बजटिंग' पर मुख्य फोकस रहेगा।

     प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुर्सी देवा रोड पर फिल्म स्टूडियो का निर्माण किया जा रहा है। 27 एकड़ में फैले इस फिल्म स्टूडियो में Rs. 96 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा इस फिल्म स्टूडियो में क्रोमा सेट का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे स्तरीय वेब सीरीज, टेलीविजन नाटक एवं फिल्मों का निर्माण संभव हो सकेगा।उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों को जोड़ेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन।