श्री चित्रगुप्त क्लब द्वारा शीतला अष्टमी के पर्व का आयोजन

News from - JITENDRA NAAG 

पुरातन मान्यताओं के अनुसार बच्चों  के विवाह संबंध जल्दी तय होते हैं - राधा मोहन माथुर 

     जयपुर। आज श्री चित्रगुप्त क्लब, जयपुर द्वारा शीतला अष्टमी के पर्व का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्लब की महिलाओं द्वारा किया गया। शीतलाष्टमी के पर्व पर सभी आयु वर्ग की महिलाओं, कन्याओं ने भाग लिया। 

     इस अवसर पर जिसमें छोटे बच्चों को दुल्हा दुल्हन बनाया गया और  महिलाओं ने गणगौर के पारंपरिक गीत गा कर, नृत्य करके कार्यक्रम को हर्षोउल्हास से मनाया।  इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी पारंपरिक पोशाक और श्रंगार करके भाग लिया। 

     क्लब के महासचिव राधा मोहन माथुर ने बताया कि पुरातन मान्यताओं के अनुसार बच्चों को शीतला अष्टमी पर इस प्रकार दुल्हा दुल्हन बनाने से इनके विवाह संबंध जल्दी तय होते हैं।