उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार

  उत्तर प्रदेश राज्य संवाददाता (राहुल वैश्य)

      संपूर्ण उत्तर प्रदेश में होली का त्यौहार विधिवत रूप से संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रदेशवासियों ने एक दूसरे को कलर लगाया। होलिका दहन की शुरुआत शुभ मुहूर्त के अनुसार प्रदेश में जगह-जगह संपन्न हुई। इस अवसर पर लोगों ने होलिका दहन में अपने घर से बलगुरिया को अग्नि में अर्पित किया। इसके साथ ही प्रातःकाल लोगों ने गन्ने में जौ की बाली को को बांधकर अपने घर पर सुख समृद्धि की कामना करी तत्पश्चात लोगों ने एक दूसरे के घर पर जाकर होली की शुभकामनाएं दी।

      इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संपूर्ण प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन होली पर सतर्क नजर आया। पुलिस प्रशासन की ड्यूटी सेक्टर के अनुसार निर्धारित की गई थी। हर सेक्टर अधिकारियों को सचेत रहने का कुशल प्रबंधन सौंपा गया था। होली का कलर दोपहर तक जगह-जगह संपन्न हुआ बाद में युवा नए वस्त्रों को पहनकर मार्केट में घूमने के लिए निकले और होली की संध्या पर मार्केट में खासतौर से रेस्टोरेंट और कैफ़े पर अच्छी खासी चहल-पहल नजर आयी।

     रात्रि काल में प्रदेश के कई जिलों में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभाग करने के लिए दूर-दूर से कवियों को बुलाया गया और जिसको देखने के लिये भी जनता भी दूरदराज गांवों से शहर की ओर आयी. 

      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्नत एवं सर्वसमावेशी समाज बनाने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें मातृशक्ति के सहयोग, सम्मान एवं उन्हें भरपूर अवसर देने हेतु संकल्पित होना चाहिए।