इंदौर जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा

News from - Rajesh Nigam

समय पर सहायता नहीं पहुंची      

     इंदौर। आज इंदौर में रामनवमी पर एक बड़ा हादस हुआ। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी के ऊपर की छत धंस गई। छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

      हादसे के बाद सूचित करने बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108  गाड़ियां नहीं पहुंची थीं। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच कर हालात का जायजा लेने के बाद बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 

     थाना जूनी इन्दौर के पटेल नगर के शिव मंदिर में कुएं की जमीन धंसने से करीब 40 लोग कुएं में गिर गए हैं।  फायर ब्रगेंड को सूचित किये हुवे सवा घंटे से ज्यादा हो गया था पर वो नहीं पहुंचे थी। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया।  

     गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास से मदद की पुकार लगा रहे हैं। पुलिस और आमजन द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।