श्री चित्रगुप्त भगवान प्रकटोत्सव के उपलक्ष पर भजन संध्या एवं महाआरती का आयोजन

News from - Jitendra Naag 

     जयपुर। ब्रह्मांड के प्रथम न्यायाधीश श्री चित्रगुप्त भगवान प्रकटोत्सव के उपलक्ष पर भजन संध्या एवं महाआरती पखवाड़े में शुक्रवार, दिनांक 28 अप्रैल 2023 को जयपुर में स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर, मीर बक्शी जी का मोहल्ला, पानों का दरीबा, जयपुर में आयोजन किया गया। 

     कायस्थ सभा पानों का दरीबा, जयपुर सौजन्य से शाम 6:30 से 8:30 बजे तक मनमोहक, मधुर, मस्त और रसमयी भजन संध्या एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसका बहु संख्या में कायस्थ समाज़ के बंधु बांधवों ने भाग लेकर भरपूर आनंद लिया और परशादी ग्रहण करी।

     इस भजन संध्या और महाआरती में जितेंद्र नाग, एम. बी. माथुर, राजेश माथुर, नन्द बिहारी माथुर, राधा मोहन माथुर, शरद माथुर, राजेंद्र श्रीवास्तव, गोपाल माथुर, भगवान बिहारी माथुर, छैल बिहारी माथुर, मनीष माथुर, सत्य नारायण माथुर, अवध बिहारी माथुर, देवेंद्र सक्सेना मधुकर, गोपी मोहन माथुर, नवीन सक्सेना, आलोक सक्सेना, राजेंद्र माथुर, संजय सक्सेना ने भाग लिया। 

     साथ में ज्ञानेश्वर सक्सेना, ज्योति माथुर, राजेंद्र श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, नीति माथुर, एकता सक्सेना, प्रवीण सक्सेना, देवी प्रसाद सक्सेना, दीपक सक्सेना, जतिन सक्सेना, कविता माथुर, रेखा नाग, मोनि, राजकुमार, मुकेश सक्सेना, अनन्या सक्सेना, सक्षम सक्सेना, नक्ष, वंशिका सक्सेना, पलक सक्सेना, निपुणा माथुर, साक्षी सक्सेना, वंदना माथुर के साथ समाज़ के कई गणमान्यों व प्रबुद्ध जनों ने आनंद लिया और पखवाडे का बड़े ही हर्षोउल्हास से समापन हुआ।