मालवा की माटी की शान "आनन्द मोहन माथुर"

News from - राजेश निगम (इंदौर, प्रदेशाध्यक्ष, मध्य प्रदेश)

भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद - नई दिल्ली

 कायस्थ समाज का गौरव "आनन्द मोहन माथुर"

     इंदौर। मालवा की माटी की शान, कायस्थ समाज का गौरव 25 देशो में कायस्थ समाज का नाम गोरावन्तित करने वाले हमारे मार्ग दर्शक, पथ पर्दशक, प्रेरणा स्त्रोत्र, कायस्थ समाज के अग्रणीय दान दाता, हमारे अपने परम आदरणीय श्री आनन्द मोहन माथुर। 

(आनन्द मोहन माथुर)
आदरणीय माथुर साहेब को दिल से सेल्युट

     ईश्वर उन्हें और अधिक शक्ति, ऊर्जा, सामर्थ्य प्रदान करे! माथुर साहब एक ऐसे शख्स जिन के बारे में हम सबको जानकारी होनी चाहिए - आज के भागम भाग के युग में माथुर साहब निश्चित किसी ऋषि - मुनि की पुण्य आत्मा का क्लोन ही है, जो अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहकर समाज और राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहते है।


भाई प्रकाश हिन्दुस्तानी ने सही ही लिखा है-

"आनंद मोहन माथुर जोश, जुनून और जज्बे का दूसरा नाम" 96 साल के नौजवान हैं श्री माथुर! इस उम्र में भी कोई व्यक्ति विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रह सकता हैं, यह बात इंदौर के आनंद मोहन माथुर ने साबित की है।

     अपनी कमाई में से वे करीब 10 करोड़ रुपए दान दे चुके हैं। वे मध्यप्रदेश के एडवोकेट जनरल रह चुके हैं। भोपाल गैस कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उनकी भूमिका याद की जाती है। नर्मदा बचाओ आंदोलन हो या आदिवासियों के शोषण के खिलाफ लड़ाई, इंदौर की बंद पड़ी मिल मजदूरों की बात हो या धर्म के नाम पर हो रही हिंसा की, वे अपने स्तर पर हर जरूरतमंद के लिए मैदान में आ डटते हैं।

     इन दिनों वे भगत सिंह दीवाने ब्रिगेड नामक संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। यह संगठन सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने, कोर्ट में पीड़ितों का पक्ष रखने, पर्यावरण और सामाजिक एकता के लिए कार्य करने के अलावा श्री माथुर जीवन में बहुत कुछ करते रहे हैं। 

(अपने परिवार के साथ माथुर साहब) 
     इंदौर में इप्टा और प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना करने वालों में शामिल श्री माथुर साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं और हिन्दी-अंग्रेजी के अलावा मराठी, पंजाबी, बंगाली, मलयालम आदि भाषाएं भी जानते हैं। वक्त मिले तो हार्मोनियम और तबले पर भी हाथ आजमा लेते हैं। 96 साल के ऐसे नौजवान समाज के सभी वर्गों के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत हैं।