नलिनी फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

News from - Jitendra Naag 

     जयपुर। आज दिनांक 15 अगस्त 2023 को झालाना स्थित नलिनी फाउंडेशन के कार्यालय पर झंडारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में डॉ नरेश दत्त माथुर द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए बताया कि बच्चे किस प्रकार अपने क्षेत्र में रहकर बेहतर कार्य करके राष्ट्र निर्माण में सहायता कर सकते हैं। 

     सचिव निकिता शर्मा द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस की थीम Nation first always first के बारे में विस्तार से समझाया। 

     कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य व मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाग, प्रभात माथुर, अशोक कुमार, मीडिया संपादक मेहुल माथुर उपस्थित रहे।