जितेन्द्र नाग बने महासचिव

 News from - युगल किशोर नेहवारिया (प्रदेश अध्यक्ष, श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान. रजिस्टर)

कायस्थ समाज के लिए सदेव समर्पित रहने वाले जितेन्द्र नाग बने प्रदेश  महासचिव 

     जयपुर। श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान पंजीकृत 391/2010 संरक्षक ललित सक्सेना की सहमति से समाज प्रेमी, समाज सेवी जितेन्द्र नाग  को श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया जाता है. यह नियुक्ति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया द्वारा की गई है।

(जितेन्द्र नाग )
     श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान की संरक्षक श्रीमती मिथलेश सक्सेना, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीता माथुर, युवा अध्यक्ष विनय सक्सेना ने जितेन्द्र नाग को महासचिव नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी.