लाल बहादुर शास्त्री जी की 119वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं एक गोष्ठी का आयोजन किया

News from - (युगल किशोर नेहवारिया, जितेन्द्र नाग)

     जयपुर। श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रधान कार्यालय में भारत रत्न से सम्मानित और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को लाल बहादुर शास्त्री के चलचित्र पर संस्थान के संरक्षक ललित सक्सेना द्वारा माल्यार्पण किया गया।  


     अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया द्वारा दीपप्रजलित किया गया। महासचिव जितेन्द्र नाग, जुगल किशोर माथुर (संरक्षक, कायस्थ सभा प्रताप नगर), महिला विंग अध्यक्ष नीता माथुर ने पुष्पांजलि कर लाल बहादुर शास्त्री के  जीवन पर अपने विचार प्रकट कर चर्चा की गई। 

     लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 02 अक्टूबर 1904 को कायस्थ समाज के निम्न वर्ग परिवार में हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री जाति व्यवस्था के खिलाफ रहे। इस कारण शास्त्री उपाधि मिलनें के बाद, शास्त्री लिखना शुरू किया।  आप ने भारत में सोमवार के व्रत के लिये आम जनता से अपील की और सम्पूर्ण भारत ने बात मानकर सोमवार का व्रत प्रारम्भ किया। 

     लाल बहादुर शास्त्री हमेशा वंचित वर्गों के साथ थे। आज के गोष्ठी व पुष्पांजलि कार्यक्रम में ललित सक्सेना (संरक्षक), अनमोल माथुर (संरक्षक), श्रीमती मिथलेश सक्सेना (संरक्षक), श्रीमती नीता माथुर (प्रदेश अध्यक्ष), विनय सक्सेना (युवा अध्यक्ष), युगल किशोर नेहवारिया (प्रदेश अध्यक्ष), 

     जितेन्द्र नाग (महासचिव), नवनीत माथुर (संयुक्त सचिव), जुगल किशोर माथुर (संरक्षक, कायस्थ सभा प्रताप नगर सोसायटी, सांगानेर जयपुर), गणेश सैनी, जीतूं माहेश्वरी, सुरेश बागड़ा एवं समाज बन्धुओं ने हिस्सा लिया।