दीपशिखा कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

    News from - UOT           

 विभिन्न खेलो में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

      जयपुर। मानसरोवर स्थित दीपशिखा कॉलेज में शनिवार को विद्यार्थियों हेतु खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन प्रेम सुराना ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्द्येश्य छात्रों में पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक संपर्क व खेल भावना को भी प्रोत्साहन देना है। जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।

      दीपशिखा कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के सभी छात्रों ने एवं फैकल्टी मेम्बर्स ने भी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने कैरम बोर्ड, शतरंज, बैडमिंटन, थ्री लेग रेस, स्पून मार्बल रेस, खो खो इत्यादी खेलों में बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया। 

     दीपशिखा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ रीता बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा की खेल की भूमिका शिक्षा के क्षेत्र में भी कई मायने रखती है। खेल शारीरिक लाभ के साथ साथ टीम के साथ सामंजस्य बनाए रखना भी सिखाता है, जो की जीत का मूल मंत्र है।

     विजताओं में शतरंज प्रतियोगिता में बीएससी, बी एड के हर्षवर्धन, चाइनीस चेकर में अनुज तिवाड़ी, निशांत शर्मा, स्पून मार्बल रेस में बी ए के राहुल कुमार, बीएससी बी एड के साक्षी चौहान, थ्री लेग रेस में अभिषेक चौधरी  व सुख्देव सिंह, म्यूजिकल चेयर में मनीष बैरवा, शालिनी व ज्ञानेश्वरी, बैडमिंटन में ईशा व विदिशा विजयी रहे। 

     कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को एडमिन हेड नितिन जैन एवं सोनिया गौर द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन दीपशिखा कॉलेज की प्रिंसिपल अनिला शर्मा द्वारा किया गया।

(Contact for stylish Cote, kurta, Jacket etc)