बाजारों में दीपावली की रौनक

News from - राहुल वैश्य (उत्तर प्रदेश राज्य संवादाता)  

उत्तर प्रदेश सरकार ने किये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

     उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में दीपावली की तैयारी को लेकर बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं। बाजारों में दीपावली की तैयारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उत्तर प्रदेश प्रशासन के साथ-साथ होमगार्ड की ड्यूटी भी आंतरिक बाजारों में लगाई गई है। इसके साथ ही सादा वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को प्रमुख बाजारों में तैनात किया गया है। 

(फोटो : उत्तर प्रदेश के बाजारों  में दिपावली पर्व पर बिकते मिट्टी के खिलौने)
     जहां शहरी बाजारों में खरीदार गिफ्ट हैंपर पैक और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों को प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग खेल वताशे और मिट्टी के बर्तन आदि की खरीद को प्राथमिकता दे रहे हैं। 

     आज धनतेरस के दिन भी बाजारों में रौनक नजर आई। लोगों ने स्टील के बर्तन को शुभ मानते हुए जमकर खरीद की। स्टील बर्तन की दुकानों में सुबह से ही भीड़ नजर आने लगे जोकि भीड़ देर रात तक मौजूद रही। इसके अलावा प्रशासन ने लोगों से अपील करी है कि वह पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखे का प्रयोग करें और कम आवाज के धमाके वाले पटाखे का ही प्रयोग करें। 

     सुरक्षा व्यवस्था के मददे नजर फायर स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही अस्पतालों में भी सभी जरूरी आवश्यक दवाओं की पूर्ति का निर्देश दिया गया है। सड़कों की सफाई व्यवस्था का काम नगर पालिका और नगर निगम ने बखूबी निभाया है। सड़कों के दोनों और स्वच्छता व्यवस्था को ध्यान में रखे हुए चूना पट्टी से सुंदरता को बढ़ाया गया है और चौराहे हो पर रंगोली का आयोजन भी किया गया है।

     दीपावली पर लोगों की स्वास्थ्य व्यवस्था का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। फूड इंस्पेक्टर ने चुनिंदा मिठाई की दुकानों के फूड सैंपल भी लिया है ताकि कोई भी मिठाई विक्रेता मिलावटी सामान ना बेचने की कोशिश करे। मिठाई को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है और लोग बधाई के साथ एक-दूसरे को मिठाई देने के लिए मिठाई की दुकान पर जाकर भी खरीदारी कर रहे हैं।