कायस्थ समाज का अन्नकूट महोत्सव

News from - Praveen k. Saxena 

      जयपुर। कायस्थ समाज द्वारा हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी दिनांक 18 नवंबर 2023 को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।  

     इस महोत्स्व का आयोजन संध्या समय में चित्रगुप्त मंदिर, मंगल मार्ग, बापू नगर में किया गया। अन्नकूट महोत्सव में सभी कायस्थ समाज के बंधुओं ने मिलकर भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना कर के कायस्थ समाज के उत्थान हेतु भगवान से प्रार्थना की। 


     बड़ी संख्या में श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने पहुँच कर आयोजन को सफल मनाया।  सभी बंधुओं ने परसादी ग्रहण की और समाज के सभी बड़े लोगो ने आशीर्वाद दिया एवम कायस्थ समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।