सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से कल निर्दलीय उम्मीदवार निशांत माथुर की सफल भव्य वाहन रेली का आयोजन

News from - Jitendra Naag  

     जयपुर। कल दोपहर 12 बजे से निशांत माथुर की वाहन रेली रजत पथ, मानसरोवर स्थित प्रधान कार्यालय से करीब 51 गाड़ीयों के साथ बड़ी धूमधाम से कारवां के रूप में रवाना निकली। 

     सर्व प्रथम श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान रजिस्टर के प्रधान कार्यालय स्वर्ण पथ चोराहा पर संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया ने साफा पहनाकर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसन्त ने दुपट्टा पहना कर नीता माथुर, नवनीत माथुर जितेन्द्र नाग प्रदेश महासचिव सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

      कायस्थ समाज सेवा संस्थान के महासचिव एम. बी. माथुर, उपाध्यक्ष नन्द बिहारी माथुर, कोषाध्यक्ष राधामोहन राजोरिया, जितेन्द्र नाग, राजेश हेलक्या, राकेश दत्त, शरद नारायण एवं समस्त पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

     श्री चित्रगुप्त नवयुवक समिति परिवार के संरक्षक देवेन्द्र स्वरूप माथुर, मिथलेश सक्सेना, जुगल किशोर डिग्गी वाले, जगदीश प्रकाश माथुर, युगल किशोर नेहवारिया व समस्त पदाधिकारीयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। द्वारकादास पार्क के गेट पर दया शंकर माथुर व जनार्दन माथुर व अन्य सभी ने माल्यार्पण कर, मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया। 

     टोंक रोड सांगानेर नागरिक नगर पर नायकी माताजी यात्रा व विकास समिति परिवार की ओर से जुगल किशोर जी डिग्गी वाले,अवध बिहारी जी माथुर, युगल किशोर नेहवारिया, राधामोहन राजोरिया, शरद माथुर, देवेन्द्र स्वरूप जी माथुर, जगदीश प्रकाश जी माथुर, एवं समस्त पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं श्री चित्रगुप्त कल्ब के अध्यक्ष राजेश हेलक्या, महासचिव राधामोहन राजोरिया, कोषाध्यक्ष शरद माथुर, मुकट माथुर, जितेन्द्र नाग एवं समस्त पदाधिकारीयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

     माणक भण्डारी परिवार की ओर से अवध बिहारी माथुर, सत्यनारायण माथुर, अशोक माथुर, शैलबाला माथुर, मोहन प्रकाश जी माथुर, नीता माथुर, अर्चना माथुर, नवनीत माथुर, एवं समस्त माणक भण्डारी परिवार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

     सेक्टर 08 प्रताप नगर में आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी मन्दिर प्रांगण में पहुंचकर अवध बिहारी खिलचीपुर वाले, जुगल किशोर माथुर, युगल किशोर नेहवारिया, अशोक माथुर, विजय नारायण मारवाड़ा, सुरेश माथुर, सरोज माथुर निशा माथुर व सभी समाज के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर व कायस्थ सभा प्रताप नगर सोसायटी सांगानेर की ओर से साफा पहनाकर स्वागत किया गया। 

     जयपुर की बहुत सी कायस्थ संस्थान व अन्य समाज के लोगों ने व व्यापारी लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी मन्दिर पहुंच कर सर्व प्रथम श्री चित्रगुप्त जी, शंकर भगवान परिवार, राम दरबार, हनुमान जी, राधाकृष्णन जी की पूजा अर्चना कर सभी को प्रसादी वितरण की गई। 

     वाहन रेली में कायस्थ समाज की एकजुटता देखने को मिली व सभी नारों से व पुष्प वर्षा,भव्य वाहन रेली का जगह-जगह स्वागत देखने लायक था। 


     वाहन रेली के समापन पर कायस्थ सभा प्रताप नगर सोसायटी सांगानेर के अवध बिहारी खिलचीपुर वाले युगल किशोर नेहवारिया व भेरू माथुर जी ने सफ़ल यात्रा के लिए सभी का आभार व्यक्त किया व 25 नवंबर को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी निशांत माथुर के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट दिलवाने का आग्रह किया और सभी ने एक ध्वनि से निशांत माथुर को समर्थन व आशीर्वाद दिया।