भगवान श्री चित्रगुप्त जी के वार्षिक कैलेण्डर 2024 द्वितीय संस्करण का विमोचन

 News from - Dr. Anil Saxena 

      जयपुर। रविवार 7 जनवरी, 2024 को कायस्थ इन्टीग्रेटेड फ़ोरम जयपुर ने अपना भगवान श्री चित्रगुप्त जी के वार्षिक कैलेण्डर 2024 द्वितीय संस्करण का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया। 

     इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में बलवीर प्रसाद भटनागर, देवेन्द्र सक्सेना मधुकर, हरप्रसाद माथुर (अजमेर), एस कुमार श्रीवास्तव जादूगर (आगरा), 

     राकेश कुलश्रेष्ठ, ललित सक्सेना,  अरुण सक्सेना, मुकट बिहारी माथुर ने विमोचन किया। 

     इस कार्यक्रम का संचालन कायस्थ इन्टीग्रेटेड फ़ोरम के अध्यक्ष डॉ अनिल सक्सेना ने किया और कलेंडर की विस्तृत जानकारी महासचिव अरविंद सक्सेना ने प्रदान की सभी आगंतुको और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।