उम्मेद सिंह शेखावत होगे 6 वे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कोच

News from - U.S.Shekhawat 

कोयंबटूर में 28 से 30 तक थांग ता खेल में उम्मेद सिंह शेखावत मुख्य कोच 

      झुंझुनूं। भारत सरकार के सबसे बड़े महाकुंभ 6 वें खेलों इंडिया यूथ गेम्स जो की तमिलनाडु में आयोजित हो रहे हैं। कोयंबटूर में 28 से 30 तक थांग ता खेल में झुंझुनूं के, लाम्बा गांव के, उम्मेद सिंह शेखावत को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 

(उम्मेद सिंह शेखावत)
     राजस्थान थांग ता संघ के सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी कोमल कंवर ने बताया कि सिंह को बालक वर्ग में कोच नियुक्त किया गया हैं। उम्मेद सिंह इस से पहले भी नवंबर माह में 37th नेशनल गेम्स जो की गोवा में  आयोजित हुए  थे, उन में भी कोच की भूमिका निभा चुके है।

      राजस्थान में थांग ता खेल को लाने वाले भी यही थे। इन्होंने पिछले चार साल में राजस्थान में थांग ता फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया है। उम्मेद सिंह का कोच में नाम आते ही परिवार और कस्बे में ख़ुशी का माहोल बन गया। इस मौके पर  भारत सिंह शेखावत, स्वाई सिंह, धीर सिंह, वीर सिंह, मुकेश सिंह शेखावत, भीम सिंह, उत्तम सिंह, ओम सिंह, 

     मानपाल सिंह, यशवर्धन सिंह, सुरभि शेखावत, शिवम  शेखावात, आकाश सिंह राठौड़,  ऋतिक कड़वासरा, डॉ. पर्भु दयाल, संदीप धतरवाल, पंकज बिजरानिया, रजत मुनिया, अनिल बागोरिया, राकेश सैनी, विनोद, कप्तान सिंह, संदीप, बुद्ध राम विश्नोई, विकाश ठाकुर, अर्जुन राम सैनी, अशोक कुमार सैनी, महेश कुमार सैनी, कुलदीप स्वामी, 

     नेतरपाल सिंह, महेंद्र सिंह राठौर, शिवराज सिंह, अमन सिनधीया,  कुलदीप लाम्बा, आशिफ अली, राजेश धतरवाल,  मोहन सिंह, मोती सिंह, अनिकेत कुमार, जिले सिंह, अमित फोगट,  अभिषेक फोगट आदि ने उम्मेद सिंह को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर  ख़ुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     इस मौके पर सिंह के माता पिता  मुकेश सिंह और सुमन कंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया। थांग ता एक प्राचीन खेल है। इस की शुरुवात मणिपुर से हुए थी। थांग ता खेल स्कूल खेल और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में है।

     हमारे प्रधान मंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री श्रीमान अनुराग ठाकुर ने जो बीड़ा उठाया है कि बहुत प्राचीन खेलों को खेलो। इंडिया में शामिल कर, देश का नाम पूरे विश्व में भारतीय प्राचीन खेलो को बढ़ावा देना है। यह एक बहुत अच्छा निर्णय लिया गया है।