नलिनी फाउंडेशन ने गणतंत्र दिवस समारोह मनाया

News from - Nikita Sharma  

नलिनी फाउंडेशन द्वारा 75 वा गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया 

     जयपुर। आज नलिनी फाउंडेशन द्वारा 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम विकसित भारत' और 'भारत - लोकतंत्र की मातृका' है।  

     इसी थीम को ध्यान में रखते हुए संस्था संयोजक डॉ नरेश दत्त माथुर द्वारा 75 वें गणतंत्र दिवस का संबोधन किया गया,  जो लोकतंत्र के पोषक के रूप में भारत की भूमिका पर जोर देती है। संस्था सचिव निकिता शर्मा ने महिलाओं को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बधाई देते हुए, शिक्षा के प्रति जागृत करते हुए, इग्नू से शिक्षा प्राप्त करने हेतु जागरूक किया। 

     इस समारोह में संस्था के मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाग द्वारा यह देश है वीर जवानों का गीत प्रस्तुत कर सब में जोश भरा। इस कार्यक्रम में संस्था संयोजक डॉक्टर नरेश दत्त माथुर, उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सचिव निकिता शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील ब्योत्रा, शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाग, 

     कार्यकारिणी सदस्य प्रभात माथुर, मनोज माथुर के साथ में मेहुल माथुर भी उपस्थित रहे। साथ ही  संस्था के लगभग 50 वॉलिंटियर्स ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।