पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर के विजय पदाधिकारी एवं कार्यकारणी का सम्मान

 News from - Jitendra Naag

कायस्थ समाज ने पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर के चुनाव में विजय पदाधिकारी एवं कार्यकारणी का किया सम्मान

     जयपुर। श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा सस्थान की ओर से आज पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में 2024-25 के चुनाव में विजय पदाधिकारी एवं कार्यकारणी का सम्मान किया गया। सम्मान वीरेंद्र सिहं राठोड (अध्यक्ष), राहुल भारद्वाज, विमल तंवर (उपाध्यक्ष), गिरिराज गुर्जर (कोषाध्यक्ष), कार्यकारणी सदस्य डा मोनिका शहर, पुष्पेन्द्र सिहं राजावत, अनिता शर्मा, ओमवीर भार्गव, सत्य पारिख, सिद्भार्थ उपाध्याय, नमो नारायण अवस्थी, संजय गौतम, शालिनी श्रीवास्तव, उमंग माथुर का माल्यार्पण, भगवा दुपट्टा पहनाकर और मुमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। 

     संस्थान के ललित सक्सेना (प्रदेश अध्यक्ष), युगल किशोर नेहवारिया, मिथलेश सक्सेना, शिला सक्सेना, नीता माथुर, रत्नेश माथुर, ऊषा माथुर, एडवोकेट आशिमा माथुर, जगदीश प्रकाश माथुर, विजेन्द्र माथुर, साकेत माथुर, अमित सक्सेना, रवि दत्त माथुर, अवध बिहारी माथुर, डी पी सक्सेना, देवेन्द्र मधुकर सक्सेना, आलोक श्रीवास्तव, मेहुल माथुर, गोपाल कृष्ण माथुर, सुरेश ने सभी का सम्मान किया। 

     संरक्षक ललित सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज राष्ट्र को मजबूत एवं राष्ट्र हितार्थ सदेव तत्पर रहा है एवं पत्रकार देश का चोथे सतम्ब स्थापित है। उनकी मजबूती एवं सहायतार्थ सदेव तैयार रहेगा। 

     पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर के अध्यक्ष ने कहा कि भगवान् श्री चित्रगुप्त कलम, दवात के देवता व न्याय प्रिय भगवान् सभी समाज के है। कायस्थ समाज हमेशा देश, राष्ट्रीय में आगे रहा है ओर पत्रकारिता में वीर सक्सेना जैसे पत्रकार को हम नमन् करते हैं। 

     मंच सचालन शालिनी श्रीवास्तव ने किया। अतः में संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया ने पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी एवं सभी को धन्यवाद दिया।