News from - Ummed Singh Shekhawat
झुंझुनू। राजस्थान सिलंबम संघ की कार्यकारिणी गठित की गई इस कार्यकारी में अध्यक्ष पद हेतु संदीप धतरवाल, सचिव उम्मेद सिंह शेखावत व कोषाध्यक्ष ब्रजराज सिंह शेखावत मनोनीत किए गए। यह मुख्यत दक्षिण क्षेत्र का खेल है जो कि प्राचीन काल से खेला जा रहा है।
![]() |
(संदीप धतरवाल) |
![]() |
(ब्रजराज सिंह शेखावत) |
वर्तमान में लगभग 40 देश इस खेल में भाग लेते हैं। इस खेल के 22 नेशनल हो चुके हैं और प्रत्येक दिन यह खेल उन्नति की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में यह कला प्रत्येक बच्चे तक, प्रत्येक व्यक्ति तक पुनः पहुंच जाएगी और इसको पहुंचाने के लिए प्रत्येक राज्य, प्रत्येक जिले में संगठन बनाए गए हैं, जो कि इस कला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
सिलंबम के लिए राज्य, राष्ट्रीय, महाद्वीपीय और अंतर्राष्ट्रीय संघ बनाए गए हैं और मानदंडों के अनुसार वार्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। अखिल भारतीय सिलंबम महासंघ को 2004 में तमिलनाडु सरकार में विधिवत पंजीकृत किया गया था और यह सफलतापूर्वक काम कर रहा है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, एशियाई सिलंबम प्रतियोगिता, विश्व सिलंबम प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही हैं। 20 मार्च 2009 को कुलालमपुर में कार्यकारी समिति की बैठक में एशियाई सिलंबम महासंघ बनाने का निर्णय लिया गया, जिसका मुख्यालय भारत में होगा। इस महासंघ को भारत में विधिवत पंजीकृत किया गया है।
![]() |
(उम्मेद सिंह शेखावत) |