RHL वेलफेयर फाउंडेशन संस्था में नियुक्तियां कुछ दिनों में संभव है
जयपुर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार RHL वेलफेयर फाउंडेशन संस्था में नियुक्तियां कुछ दिनों में संभव है। ज्ञात हुआ है कि इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी फतेह चंद सोनी का नाम मुख्य रूप से आगे चल रहा है।
साथ ही राष्ट्रीय सचिव बनने की संभावना Dr. दिनेश चन्द शर्मा (DCS मूडी) की बताई जा रही है जो अभी तक "स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत" अभियान एवं अन्य संस्था के कार्यों में मुख्य भूमिका निभाते हुए आ रहे हैं। अगले कुछ दिनों में RHL वेलफेयर फाउंडेशन संस्था में कुछ और नियुक्तियों के साथ स्थिति साफ हो जाएगी।