हमें फांसी देने से रेप रुक जाएं तो लटका दो, लेकिन रुकेंगे नहीं - विनय (निर्भया दोषी)

  • निर्भया के चारों दोषियों की फांसी इस बार तय लगती है

  • इनके नाम से 20 मार्च का डेथ वॉरंट जारी हुआ है

  • मुकेश, अक्षय, विनय और पवन को तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी

  • मुकेश और विनय के परिजनों ने बुधवार को आखिरी मुलाकात कर ली



     अगर हमें फांसी देने से देश में रेप रुक जाएंगे तो बेशक हमें फांसी पर लटका दो, लेकिन यह बलात्कार रुकने वाले नहीं हैं।' यह बात निर्भया गैंग रेप के चारों कातिलों में से एक विनय ने जेल के एक अधिकारी से कही। अधिकारी ने बताया कि अब फांसी देने के लिए केवल एक दिन बचा है। मुकेश को छोड़कर बाकी तीनों को देखकर अभी भी ऐसा नहीं लग रहा है, जैसे इन्हें एक दिन बाद फांसी पर लटकाया जाना है।


फांसी वाली सेल में शिफ्ट हुए चारों दोषी - फांसी पर लटकाने के लिए जेल अथॉरिटी ने 10 और कर्मचारियों को विभिन्न जेलों से फांसी देने वाली जेल नंबर 3 में तुरंत प्रभाव से शिफ्ट कर दिया है। 20 मार्च तक इनकी ड्यूटी इसी जेल में रहेगी। बुधवार को फांसी का रिहर्सल किया गया, जिसे कामयाब होना बताया गया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि 20 मार्च की सुबह 5:30 बजे चारों को फांसी पर लटकाने के लिए इन्हें तीन बजे उठा दिया जाएगा। हालांकि, अपनी फांसी होने की बात देखते हुए इन्हें 19-20 मार्च की रात को नींद आना मुश्किल ही है। लेकिन 20 मार्च की तड़के तीन बजे इन्हें उठाकर इनसे नहाने और नाश्ता करने के बारे में पूछा जाएगा। अगर इनका मन होगा तो यह नहा लेंगे, नहीं तो ऐसा जरूरी नहीं है कि इन्हें नहलाना ही जरूरी है।